Broken Dawn 2 HD एक क्लासिक थर्ड-पर्सन एक्शन गेम है, जिसमें आप एक स्पेशल ऑप्स सैनिक की भूमिका निभाते हैं, एक निर्जन शहर में उन सड़कों पर विचरण करते हैं, जो दूसरे ग्रहों के खतरनाक प्राणियों से अटा पड़ा है। अच्छी बात यह है कि आपके पास अपने बचाव के लिए हथियारों का एक बड़ा ज़खीरा उपलब्ध है।
Broken Dawn 2 HD की नियंत्रण विधि अत्यंत ही पारंपरिक है: स्क्रीन की बायीं ओर, आपके पास एक आभासी जॉयस्टिक होगा, जिसकी मदद से आप अपने चरित्र को मनचाहे तरीके से इधर-उधर गति करा सकते हैं, और स्क्रीन की दाईं ओर, आपको सारे एक्शन बटन उपलब्ध मिलेंगे। इन एक्शन बटन में शामिल होगा एक सरल शूटिंग बटन और दूसरा विभिन्न क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए बना एक बटन। इस दूसरे बटन की मदद से आप एक विशाल मददगार संरचना या सपोर्ट टरेट तैयार कर सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे-जैसे आप विभिन्न स्तरों को पूरा करते जाते हैं और दूसरे ग्रहों के जीवों या एलियंस को मारते रहते हैं, आपको अनुभव भी हासिल होता रहता है। और जैसा कि इस प्रकार के खेलों में आम तौर पर होता है, आपके स्तर में सुधार होता जाता है, और जैसे-जैसे आपका स्तर बढ़ता जाता है, आपको नयी विशेष क्षमताएँ भी हासिल होती रहती हैं। आप अपने द्वारा अर्जित पैसे का उपयोग करते हुए अपने अस्त्रों और उपकरणों में सुधार भी कर सकते हैं।
Broken Dawn 2 HD एक एक्शन गेम है, जिसमें रोल-प्लेइंग गेम की मनोरंजक कार्यविधि शामिल है। इसमें ग्राफिक्स भी उत्कृष्ट है, और ढेर सारी सामग्रियाँ उपलब्ध हैं। आप इसमें नये चरित्रों, अभियानों, हथियारों और कई अतिरिक्त क्षमताओं को भी बड़े आराम से अनलॉक कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
ऊर्जा क्यों नहीं भर रही है? अभी भी समझ नहीं आ रहा कि इसे भरने और खेलना जारी रखने के लिए क्या करना होगा... धन्यवाद।और देखें